ePaper

ठंड व कोहरे को लेकर विंटर सेफ्टी ड्राइव मिशन मोड में शुरू

Updated at : 19 Nov 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड व कोहरे को लेकर विंटर सेफ्टी ड्राइव मिशन मोड में शुरू

सहरसा-मानसी रेलखंड सहित समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को अपनाते हुए विंटर सेफ्टी व फॉग सेफ्टी ड्राइव मिशन मोड में शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

ठंड में भी ट्रेनों का सुरक्षित संचालन, नियंत्रित तथा निर्बाध रूप से सुनिश्चित करना है उद्देश्य

सहरसा. ठंड तथा कोहरे वाले मौसम में ट्रेन संचालन की चुनौतियों को देखते हुए सहरसा-मानसी रेलखंड सहित समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा विंटर सेफ्टी के सभी उपायों को अपनाते हुए विंटर सेफ्टी व फॉग सेफ्टी ड्राइव मिशन मोड में शुरू कर दिया गया है. इसका उद्देश्य ठंड में भी ट्रेनों का संचालन सुरक्षित, नियंत्रित तथा निर्बाध रूप से सुनिश्चित करना है.

इंजीनियरिंग एवं ट्रैक सुरक्षा

कोहरा एवं ठंड के मौसम में नई चुनौतियों को लेकर रेलवे प्रशासन मिशन मोड में फॉग सेफ्टी ड्राइव चला रहा है, ताकि इस मौसम में ट्रेनों का चालन सुरक्षित एवं स्वीकृत गति से हो सके. ठंड के कारण तापमान में गिरावट को देखते हुए प्वाइंट्स और क्रॉसिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सभी प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग की विशेष जांच की जा रही है. सभी महत्वपूर्ण लोकेशन, ब्रिज एवं कल्वर्ट का निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में पथ एवं पुल निरीक्षण की आवृत्ति भी बढ़ायी गयी है. प्वाइंट्स पर आवश्यक लुब्रिकेशन किया जा रहा है.

सिग्नल एवं दूरसंचार

सिग्नल विभाग द्वारा सभी सिग्नलिंग उपकरणों, केबल, कलर लाइट सिग्नल और इंटरलॉकिंग सिस्टम की जांच की जा रही है. सभी प्वाइंट्स एवं सिग्नलिंग उपकरणों की जांच की जा रही है.

पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा तैयारियां

रात में पेट्रोलिंग के लिए सभी उपकरण तैयार रखे गए हैं. क्रू एवं ट्रैफिक विभाग को फॉग पैटर्न के अनुसार चलने के निर्देश दिए गए हैं. कोहरे की स्थिति में रनिंग स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं. इसके अलावा इंजीनियरिंग, सिग्नल, दूरसंचार, क्रू, ट्रैफिक, कमर्शियल एवं आरपीएफ विभागों द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. समस्तीपुर मंडल ने ठंड और कोहरे के समय ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कई व्यवस्था लागू की है. सभी लोको पायलटों को एफएसडी उपलब्ध कराया गया है, ताकि कम विजिबिलिटी में भी सिग्नल लॉस या जोखिम न्यूनतम रहे.

खास बातें

– स्पीड रेस्ट्रिक्शन का पालन

– कोहरे की तीव्रता के अनुसार ट्रेन चालकों को निर्धारित फॉग स्पीड में ट्रेन चलाने के निर्देश

– क्रू-लॉबी में विशेष सुरक्षा संवाद

– सभी रनिंग स्टाफ के लिए नियमित सुरक्षा मीटिंग एवं शीतकालीन रिफ्रेशर ब्रीफिंग आयोजित

– विद्युत एवं ओएचई निरीक्षण

– शीतलहर में तारों व फीटिंग्स की मजबूती जांचने ओएचई टीमों द्वारा अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निरीक्षण

– प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे प्रतीक्षालय, लाइटिंग, अनाउंसमेंट की निगरानी बढ़ायी गयी है

– कोहरे से संभावित विलंब की सूचनाएं समय-समय पर प्रसारित की जाएंगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन