बाइक की टक्कर से युवक जख्मी

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :21 Apr 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक जख्मी

बाइक की टक्कर से युवक जख्मी

विज्ञापन

रानीबाग-नहर सड़क मार्ग पर सोमवार की शाम हुई घटना सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग-नहर सड़क मार्ग पर सोमवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्वजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रानी बाग स्थित नहर निवासी मो असलम के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मो असलम अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर सिमरी बख्तियारपुर बाजार किसी कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान घर से कुछ ही दूर आगे बढ़ते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन