फांसी लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :21 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
फांसी लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलथी वार्ड नंबर 3 की है निवासी किराये के मकान में रहकर करती थी पढ़ाई सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के कहरा में दसवीं कक्षा की छात्रा द्वारा किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलथी वार्ड नंबर 3 निवासी राजेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अनुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अनुप्रिया दो बहनों में सबसे छोटी थी और उसके पिता सरकारी शिक्षक हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के पिता राजेश कुमार ने बताया कि सहरसा कोर्ट में एक मामले की तारीख थी. जिसके सिलसिले में वे शहर आये हुए थे. इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है. अनुप्रिया नगर निगम क्षेत्र के कहरा स्थित सुचिता झा के दो मंजिला मकान में किराए पर रह कर पढ़ाई कर रही थी. घटना के दौरान छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. सदर पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन