रक्तदान कर जीवन देना है संकल्पः गणेश

Updated:
विज्ञापन
रक्तदान कर जीवन देना है संकल्पः गणेश

रक्तदान कर जीवन देना है संकल्पः गणेश

विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 17 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान सहरसा . श्रीशंकरबाबू स्मृति सेवा फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित वर्ष के चतुर्थ रक्तदान के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. श्रीशंकरबाबू स्मृति सेवा फाउंडेशन के समस्त टीम के कुल 17 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. संरक्षक सदस्य अरविंद लाल कर्ण ने अपने अमूल्य रक्त का महादान देने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं गणेश कुमार भगत ने 52वां रक्तदान किया. जिसमें 34 रक्तदान एवं 18 प्लेटलेट दान कर रक्तदान शिविर को सफल बनाया. रक्तदाताओं को श्रीशंकरबाबू स्मृति सेवा फाउंडेशन के निदेशक गणेश कुमार भगत, संस्थापक सदस्य महेश कुमार, हंस कुमार, राहुल कुमार झा ने उत्साह वर्धन किया. संतोष कुमार रजक, धीरज कुमार, बबलू कुमार, हिमांशु कुमार, प्रदीप कुमार प्रेम, शशि कुमार, स्मिता ठाकुर, आनंद आशीष, सिद्धार्थ आर्यन, घनश्याम कुमार, नीतीश कुमार साहू, गिरेंद्र मोहन झा, विकाश कुमार, अंकित कुमार, नीतीश कुमार, अभिनंदन कुमार, शंकर कुमार भगत ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में 16 पुरूष रक्तदाता एवं एक महिला रक्तदाता शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन