चौक चौराहे पर वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप

चौक चौराहे पर वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप
तीन लाख से अधिक की गयी जुर्माने की वसूली सहरसा . जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है. जिससे वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. एमवीआई बृजमोहन पटवारी के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सैकडों दो चक्के एवं चार चक्के वाहनों से ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया. एमवीआई श्री पटवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के हवाई अड्डा मोड़ एवं बैजनाथपुर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट की जांच की गयी. इस दौरान सैकडों दो चक्के वाहन चालकों से हेलमेट नहीं लगाने को लेकर ऑनलाइन जुर्माना की राशि वसूल की गयी. उन्होंने बताया कि लगभग तीन लाख से अधिक राशि का जुर्माना वसूल किया गया. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग एवं पुलिस बल जिले के सभी चौक चौराहे पर सघन जांच अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, बिना कागजात के वाहन चालकों से ऑनलाइन जुर्माना की वसूली की जा रही है. जो लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि लहेरिया कट वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है. ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. सख्ती में कोइ ढ़ील नहीं दी जायेगी. प्रत्येक चौक चौराहे पर सघन जांच अभियान जारी रहेगा. मौके पर एडीटीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




