मंत्री रामचन्द्र प्रसाद साह के सहरसा आगमन पर वैश्य समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वागत समारोह
सहरसा के मीर टोला में वैश्य समाज द्वारा बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचन्द्र प्रसाद साह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. मंत्री ने समाज के लोगों से सामाजिक एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की.
सहरसा. बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री रामचन्द्र प्रसाद साह के सहरसा आगमन पर वैश्य समाज की ओर से मीर टोला स्थित जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के आवास पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
फूल-माला और अंगवस्त्र देकर किया गया अभिनंदन
मंत्री रामचन्द्र प्रसाद साह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के बीच फूल-माला, अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान समाज के लोगों में मंत्री से मिलने और उनका अभिनंदन करने को लेकर खासा उत्साह देखा गया. अभिनंदन के पश्चात समाज के प्रबुद्ध लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं और वैश्य समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया.
संगठन और सामाजिक मजबूती पर चर्चा
समारोह को संबोधित करते हुए वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक विकास, एकजुटता एवं आपसी सहयोग को मजबूत करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री का आगमन वैश्य समाज के लिए बड़े गौरव की बात है, इससे पूरे समाज का मनोबल बढ़ा है.
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि मंत्री का सहरसा आगमन पूरे जिले के लिए सम्मान का विषय है. ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक ढांचा मजबूत होता है. उन्होंने समाज के उत्थान में वैश्य समाज के योगदान की भी सराहना की.
सरकार की प्राथमिकताओं को किया साझा
लोगों के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंत्री रामचन्द्र प्रसाद साह ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है. उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहने की अपील की.
समारोह में ये रहे उपस्थित
इस भव्य स्वागत समारोह के मौके पर मुख्य रूप से:
- जिला व्यापार संघ के सचिव विकास गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शशि सोनी, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक शशिभूषण गांधी
- नाई संघ अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, सचिव शिवशंकर ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर
- नीरज कुमार सोनू, पिंटू पाराशर, कृष्ण मोहन चौधरी, राजकुमार गुप्ता, राजनीति गुप्ता, संतोष कुमार लड्डू, अजीत कुमार अजय, अरविंद गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, संतोष कुमार मुंगेरी, प्रीतम कुमार, सुबोध साह, मनटून मुखिया, धुर्व ठाकुर
- महिला प्रतिनिधियों में सीमा गुप्ता, रिंकी देवी तथा ई. अरविंद साह, संजय कुमार, शंकर साह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्यांशु प्रशांत
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










