पांच दिनों से रूक-रूक कर मॉनसून की बारिश से शहरी क्षेत्र जल-जमाव से त्रस्त

Updated at : 04 Jul 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों से रूक-रूक कर मॉनसून की बारिश से शहरी क्षेत्र जल-जमाव से त्रस्त

पांच दिनों से रूक-रूक कर मॉनसून की बारिश से शहरी क्षेत्र जल-जमाव से त्रस्त

विज्ञापन

कुल एक सौ एमएम से अधिक हुई बारिश, अगले तीन दिन मध्यम से तेज बारिश की संभावन,बारिश से किसानों के चेहरे पर है खुशी सहरसा . पिछले पांच दिन से हो रही मध्यम बारिश से नगर निगम क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या गंभीर बन गयी है. सभी वार्डों में जल जमाव की गंभीर समस्या खडी हो गयी है. जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. नगर निगम के जिम्मेदार अब तक लोगों का हालचाल जानने भी नहीं निकले हैं. जबकि बुधवार की संध्या हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों को थोडी राहत मिली है. लेकिन फिर से गर्मी अपने रूप में लौट गयी है. बारिश के बाद खिली धूप से उमस काफी बढ़ गयी है. जो लोगों को बैचन कर रही है. वहीं मॉनसूनी बारिश से किसानों में उत्साह दिख रहा है. हालांकि मानसून की बारिश लगभग 15 दिन विलंब से हुई है. लेकिन इस बारिश से जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है. मालूम हो की पिछले वर्ष जून महीने की अपेक्षा इस वर्ष जून महीने में लगभग एक चौथाई ही बारिश हुई है. पिछले वर्ष जून महीने में 327 एमएम बारिश हुई थी. जबकि इस वर्ष अबतक लगभग एक सौ एमएम ही बारिश हुई है. जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना व्यक्त की है. वहीं आगे मुसलाधार बारिश की संभावना जतायी है. अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों के अंदर मध्यम से तेज बारिश व वज्रपात की संभावना है. उन्होंने इस दौरान किसानों को भी कृषि कार्य के दौरान अपने खेत पर जाने में सतर्कता बरतने की अपील की. जिससे जानमाल की रक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि वैसे किसान जिनके बिचडे़ तैयार हैं, वह धान की रोपाई शुरू करें. आगे लगातार बारिश की संभावना है. वहीं मॉनसून की दूसरी बारिश से नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है. लोगों को आवाजाही में परेशानी शुरू हो गयी है. पिछले पांच दिनों से कभी तेज तो कभी धीमे बारिश के कारण शहरी क्षेत्र के अधिकांश भागों में जल-जमाव की स्थिति बन गयी है. सभी वार्डों के मुख्य चौराहों के साथ-साथ गली गली में पानी लग है. लोगों का घरों से निकलना दूभर हो चला है. ऐसे में नगर निगम द्वारा कागजों पर की गयी विशेष तैयारी का किसी वार्ड में नहीं दिखना घोर संकट की ओर एक बार फिर से इशारा कर रहा है. अभी के हालात में जल जमाव से शहर नारकीय बना है. जिससे शहरवासी बेचैन हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन