अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर से की लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर से की लाखों की चोरी

अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर से की लाखों की चोरी

विज्ञापन

महिषी. बीती रात मुख्यालय पंचायत महिषी उत्तरी के सतरवार निवासी बैंक अधिकारी नीरज कुमार व रेलवे अभियंता धीरज कुमार के बंद पड़े घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते बताया कि गृह स्वामी दिल्ली में बैंक अधिकारी हैं व परिवार के संग वहीं प्रवास करते हैं. चोर खाली घर देख कमरों के अंदर रखा ट्रंक व अलमीरा तोड़ सभी कीमती कपड़े व जेवरात लेकर चलते बने. स्थानीय लोगों ने अहले सुबह घर का ताला टूटा देख हल्ला मचाया व महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को मामले की जानकारी दी. सूचना पर श्री कुमार अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व सशस्त्र बल के साथ स्थल पर पहुंच जांच की कार्रवाई में जुटे हैं. गांव में चोरी की बढ़ रही वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन