अज्ञात अपराधियाें ने युवक को मारी गोली, जख्मी

अज्ञात अपराधियाें ने युवक को मारी गोली, जख्मी
न्यू कॉलोनी स्थित पुराने उत्पाद कार्यालय के समीप की घटना घायल जग्गा यादव पर सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत कई थानों में कई मामले दर्ज कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था जग्गा सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित पुराने उत्पाद कार्यालय के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद घायल को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली से घायल कनरिया थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव निवासी सिकंदर यादव का पुत्र आशीष कुमार उर्फ जग्गा यादव चिल्ड्रेन पार्क एक्साइज कॉलोनी स्थित अपने भाई के आवास से निकलकर बाहर लगे अपने चार चक्का वाहन पर बैठने जा रहा था. वहीं उसका निजी सुरक्षागार्ड भी उसके साथ था, जो लगी कार को स्टार्ट कर जाने की तैयारी में ड्राइविंग सीट पर बैठा था. जैसे ही उसने कार पर बैठने के लिए दरवाजा खोला कि पूर्व से घात लगाये दो बाइक सवार चार अपराधी उसके कार के समीप पहुंचा और बाइक को रोक दिया. बाइक रुकता देख जग्गा यादव को कुछ शक हुआ और वह कार में बैठने की जगह बाहर निकलकर पीछे की तरफ भागने लगा. जिसमें एक अपराधी ने बाइक से उतरकर गोली चलाते खदेड़ना शुरू कर दिया. जिसमें एक गोली जग्गा के पेट में जा लगी. उसके बाद स्थानीय लोगों ने गोली चलने की सूचना सदर थाने को दी. जहां सदर थाना की पुलिस सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते घटना की छानबीन में जुट गये. जिसके बाद घटना स्थल पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, मुख्यालय डीएसपी केपी सिंह, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी 2 प्रभारी सनोज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए. छानबीन के दौरान ही सदर थानाध्यक्ष निजी अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी लेते अग्रतर कार्रवाई में जुट गये. वहीं मिली जानकारी के अनुसार घायल जग्गा यादव पर सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत कई थानों में कई मामले दर्ज है. जिसमें उसे जेल भी जाना पड़ा था. जो कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. पुलिस ने कहा, हो सकता है पूर्व रंजिश का मामला घटना को लेकर पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे की घटना है. सदर थाना क्षेत्र के एक्साइज कॉलोनी में आशीष कुमार उर्फ जग्गा यादव अपने भाई के यहां रहते थे. जिसे गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया है. जो वर्तमान में निजी क्लीनिक में इलाजरत है और उसका ऑपरेशन किया जा रहा है. एक गोली लगने की बात सामने आ रही है. पूर्व रंजिश के कारण गोली मारने की बात सामने आ रही है. अपराधी की पहचान हो गयी है. जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जायेगी. फिलहाल घटना स्थल को सुरक्षित कर डीआईयू, एफएसएल व डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है. जांच की जा रही है. घटना को लेकर अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. वहीं पुलिस जब फर्द बयान के लिए निजी अस्पताल पहुंची तो घायल पीड़ित द्वारा फर्द बयान नहीं देकर सदर थाना में आवेदन देने की बात कही गयी है. लेकिन खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




