अनियंत्रित ऑटो पुल के डिवाडर से टकरायी, बच्ची सहित दो घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ऑटो पुल के डिवाडर से टकरायी, बच्ची सहित दो घायल

अनियंत्रित ऑटो पुल के डिवाडर से टकरायी,

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को शाहपुर के समीप एक अनियंत्रित ऑटो पुल के डिवाडर से टकरा गयी. जिससे ऑटो में सवार सात वर्षीय बच्ची समेत 40 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद रास्ते से गुजर रही बीएन मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन ने घायलों की स्थिति को देखते हुए तत्काल अपने निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर सवारी लेकर सोनवर्षाराज से सहरसा जाने के क्रम में शाहपुर राम टोला के समीप संतुलन बिगड़ने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे ऑटो सवार शाहपुर गांव निवासी विकेश कुमार की पुत्री 7 वर्षीय पिहू कुमारी व 40 वर्षीय नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद रास्ते से गुजर रही बीएन मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन ने तत्काल घायलों को सोनवर्षाराज सीएचसी पहुंचाया. इधर घटना की सूचना बाद रामचंद्र विद्यापीठ पारामेडिकल कॉलेज के चैयरमेन डॉ रजनीश रंजन भी सीएचसी पहुंच घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की. हालांकि घटना में गंभीर रूप से घायल पीहू व नितेश को प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन