घर से सामान की चोरी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घर से सामान की चोरी का आरोप

विज्ञापन

बनमा ईटहरीथाना क्षेत्र के मनिया गांव के वार्ड नंबर 9 में चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में मनिया गांव निवासी पुष्पराज यादव, पिता राम पुकार यादव ने बनमा ईटहरी थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर आरोप लगाया है. पीड़ित पुष्पराज यादव ने बताया कि रोशन यादव पिता महेंद्र यादव, महेंद्र यादव पिता स्व. भगलू यादव, राणा यादव पिता नारायण यादव, सनसेठ यादव पिता नारायण यादव, चंद्रहास यादव पिता ब्रह्मदेव यादव और ब्रह्मदेव यादव पिता स्व कमलेश्वरी यादव उनके घर पहुंचे और उनकी मां से पूछा कि पुष्पराज कहां है. मां द्वारा यह बताए जाने पर कि वह सोनवर्षा गये हैं, सभी लोग दरवाजे पर पहुंच गये.आरोप है कि इसके बाद कमरे से दो एल्युमिनियम का डेग, एक कड़ाही जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये, एक तीन केवी का मोटर जिसकी कीमत करीब 16,500 रुपये और एक उषा कंपनी का स्टैंड फैन जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये चोरी कर ले गए. जब उनकी मां ने शोर मचाया तब तक सभी आरोपी फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और डायल 112 पर कॉल किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में थाना में आवेदन देने की सलाह दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन