सड़क पर बजा रहे थे डीजे, रास्ता मांगने पर दो भाइयों को बुरी तरह पीटा

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 05 Mar 2026 6:20 PM

विज्ञापन

सड़क पर बजा रहे थे डीजे, रास्ता मांगने पर दो भाइयों को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धबौली पश्चिमी पंचायत स्थित तिरासी बस्ती में बुधवार की शाम दबंगों द्वारा सड़क को अवरूद्ध कर होली की धुन डीजे पर बजाया जा रहा था. उसी दौरान संयोगवश उक्त सड़क मार्ग से धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित टेकनमा बस्ती निवासी दो सगे भाई अपनी बाइक से गुजर रहे थे. रास्ता को अवरूद्ध देख उसने मौजूद युवाओं से रास्ता दिए जाने का आग्रह किया. उसी से आक्रोशित हो कुछ दबंग प्रवृत्ति के युवाओं द्वारा दोनों सगे भाई को बाइक से खीच कर नीचे उतार लिया तथा बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. माहौल की गंभीरता को देख स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर रूप से जख्मी टेकनमा बस्ती निवासी बलजीत राम एवं बिलास राम का प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों जख्मी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. जख्मी की मां मीना देवी नें स्थानीय पुलिस को दिए आवेदन में आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दरवाज़े पर हाथ पैर बांध कर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. इस बाबत थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि जख्मी की मां मीना देवी के आवेदन पर तिरासी बस्ती निवासी देवनारायण चौधरी, बलकरण चौधरी, जयकरण चौधरी, रामशरण चौधरी, अभिनंदन चौधरी, बिट्टू चौधरी सहित कपसिया बस्ती निवासी बबलू सिंह के विरूद्ध एससी एसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन