दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जख्मी

Updated:
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जख्मी

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के खुरेशान गांव में बुधवार सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्दी ही उग्र रूप धारण कर मारपीट में बदल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़प के दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया. जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. घायलों में पहले पक्ष से संजय यादव, नीतीश कुमार, अंशू कुमारी और अनिता देवी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से आशा कुमारी और पप्पू यादव घायल हुए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बनमा ईटहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. अस्पताल के कर्मी मो जलाल ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन