सड़क दुर्घटना में दो युवक हुआ जख्मी

Updated at : 07 Feb 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो युवक हुआ जख्मी

सड़क दुर्घटना में दो युवक हुआ जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. पहली घटना अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर नंदलालपट्टी गांव के समीप की है. जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के डुमरामा वार्ड नंबर चार निवासी अमर कुमार शाम में टहलने जा रहा था. इसी बीच अमरपुर से कजरैली की ओर जा रहे ऑटो ने अनियंत्रित होकर युवक को धक्का मार दिया. वहीं मौके से ऑटो चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. दूसरी घटना अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर मेढ़ियानाथ पुल के समीप की है. जहां भलुआर गांव निवासी अंजनी कुमार अपनी बाइक लेकर खरीदारी करने अमरपुर बाजार आया था. खरीदारी कर वापस अपने घर जा रहा था अचानक मेढ़ियानाथ पुल के समीप बीच सड़क पर कुत्ता दौड़ गया. जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनो जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ज्योति भारती के द्वारा दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन