हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

सौरबाजार . हथियार और जिंदा कारतूस के साथ अपाची बाइक सवार दो युवक को बैजनाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमरज्योति ने बताया कि थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी बेचन साह के पुत्र रणवीर कुमार और बिमल पासवान के पुत्र संजय कुमार पासवान को एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक टीवीएस अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में घुम रहा था. जिसकी सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इन दोनों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं लंबे दिनों से फरार चल रहे इटहरा गांव से हीं पवन शर्मा के पुत्र सुनील शर्मा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन