मरीजों से बात कर ली सुविधाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मरीजों से बात कर ली सुविधाओं की जानकारी

विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बनमा ईटहरी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण बनमा ईटहरी. प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान सिविल सर्जन ने इमरजेंसी रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी जांच की और इलाज कराने आये मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. सिविल सर्जन ने मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज और अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही सभी आवश्यक रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने और मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने को कहा. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत, बीएचएम महबूब आलम, बीसीएम विनोद शर्मा, डॉ संजीत कुमार, श्याम कुमार शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन