शोच करने गये युवक की ट्रेन से टकराकर मौत
शोच करने गये युवक की ट्रेन से टकराकर मौत
सौरबाजार . शुक्रवार की सुबह शौच करने गये एक युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गयी है. घटना सहरसा-मधेपुरा रेलखंड पर बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम इटहरा गांव के पास शुक्रवार अहले सुबह घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया पंचायत के इटहरा गांव निवासी भोला महतो का 40 वर्षीय पुत्र सुबेन महतो सुबह में गांव के बगल में रेलवे ट्रेक की तरफ घुमने गया. जहां ट्रेन में टकराने से उनकी मौत हो गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची बैजनाथपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि ट्रेन में टकराने के कारण इटहरा के सुबेन महतो नामक एक युवक की मृत्यु हो गयी है. जिसके शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए