मोबाइल छिनतई मामले में मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल छिनतई मामले में मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीते 18 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार नरियार रोड स्थित उचित नगर निवासी तेजस कुमार कोचिंग से पैदल मोबाइल से बात करते वापस घर लौट रहा था. इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनसे मोबाइल छीन कर फरार हो गया था.

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों नया बाजार इलाके में हुई मोबाइल छिनतई की घटना में छीने गये मोबाइल को ट्रैक कर बरामद कर लिया है. जिसमें एक आरोपी सिटानाबाद निवासी प्रमोद शर्मा को भी गिरफ्तारी कर लिया है. वहीं बलवाहाट निवासी एक दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है. सदर थाना में पदस्थापित एसआई जूही कुमारी ने बताया कि बीते 18 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार नरियार रोड स्थित उचित नगर निवासी तेजस कुमार कोचिंग से पैदल मोबाइल से बात करते वापस घर लौट रहा था. इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनसे मोबाइल छीन कर फरार हो गया था. पीड़ित ने लिखित आवेदन सदर थाना में दिया था. मामला दर्ज कर छीने गये मोबाइल को ट्रैकिंग पर रखा गया. मंगलवार को उक्त मोबाइल का लोकेशन सिटानाबाद दिखा. पुलिस ने लोकेशन के आधार पर सिटानाबाद गांव से प्रमोद शर्मा को उक्त मोबाइल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक ने बताया कि उन्होंने बलवाहाट में संचालित एक दुकानदार से मोबाइल खरीदा था. जिसके बाद बालवाहाट के उक्त दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन