अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों में शुक्रवार की दोपहर पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत के मनोरी गांव निवासी श्रवण सादा का पुत्र 7 वर्षीय लखी कुमार घर से दूर मनोरी चौक स्थित तिलाबे नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी में डूब गया. घटना की सूचना बाद नदी किनारे लोगो की भीड़ जुट गयी. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण गोताखोर के घंटों प्रयास के बाद बालक का शव नदी से बरामद किया गया. वहीं दूसरी ओर देहद पंचायत के मोहनपुर वार्ड 12 निवासी मुकेश सादा की पुत्री मुस्कान कुमारी शुक्रवार दोपहर घर के समीप स्थित पोखर किनारे खेल रही थी. खेलने के क्रम में पोखर के गहरे पानी में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गयी. दोनों ही घटनाओ से मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन