32 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

32 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
सोनवर्षाराज. बसनही थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अतलखा चौक से एक बाइक सवार दो शराब कारोबारी को 32 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान अतलखा चौक के समीप वाहन जांच के क्रम में बड़गांव की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार दो लोगो को रोके जाने व जांच के क्रम में बोरे में छिपाकर ले जा रहे 32 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद शराब व बाइक को जब्त कर दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के भेलवापट्टी धबोली निवासी शिवो सादा का पुत्र सुवलेश कुमार व राजकुमार सादा का पुत्र विकास सादा के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ……………………………………………………………………. तेज गति वाहन के ठोकर से युवक की मौत महिषी. राजनपुर कर्णपुर पथ के तिरंगा चौक के समीप अज्ञात तेज गति वाहन के ठोकर से नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदली निवासी मोहम्मद जहीर का घटना स्थल पर हीं मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक जहीर पिछले कई वर्षों से अपने सुसराल लहुआर में रहकर क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम कर पारिवारिक जीविकोपार्जन कर रहा था. बलुआहा बाजार से काम कर वापस ससुराल पैदल जाने के क्रम में घटना घटी. एक मात्र कमाऊ के असमय काल कवलित होने से परिजनों में मातम का माहौल बना है. स्थानीय लोगों के सूचना पर थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. ………………………………………………………………………….. मद्यनिषेध कांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद बलवाहाट . पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर बलवाहाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध कांड में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से प्रतिबंधित 03 लीटर कोरेक्स सिरप बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरुण रजक के पुत्र चंदन कुमार, जनार्दन सिंह के पुत्र शेखर सिंह, जितेंद्र सिंह के पुत्र सत्यम कुमार सिंह के रूप में हुई है.इस संबंध में बलवाहाट थाना में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए माननीय न्यायालय सहरसा में प्रस्तुत कर दिया. इस संबंध में बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शराब नहीं, सेहत चुनें और खुशहाल रहे. नशे से दूर रहकर समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




