देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि रामपुर बैजनाथपुर निवासी सोनू कुमार व सुभाष कुमार को 36 लीटर देसी शराब के साथ विशनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया. ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा हकपाडा में शनिवार की सुबह 15 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि किशोर पटरी पार कर रहा था कि सुपौल की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसके कारण किशोर की मौत हो गयी. हकपाडा गोढियारी निवासी किशोर का नाम भवेश बताया जा रहा है. पिता की पूर्व में मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन