बीसीए सीनीयर मेंस वन डे ट्रॉफी के लिए जिले की टीम बेगूसराय रवाना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीसीए सीनीयर मेंस वन डे ट्रॉफी के लिए जिले की टीम बेगूसराय रवाना

विज्ञापन

सहरसा. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित बीसीए सीनीयर मेंस वन डे ट्रॉफी के लिए सोमवार को जिले की टीम बेगूसराय के लिए रवाना हुई. बेगूसराय के रिफाइनरी स्थित स्टेडियम में आयोजित बीसीए सीनीयर मेंस वन डे ट्रॉफी में सहरसा को सेंट्रल जोन में रखा गया है. जहां उसे सुपौल, बेगूसराय, खगड़िया एवं समस्तीपुर से मैच खेलना है. 24 फरवरी को सहरसा का मैच सुपौल से, 26 फरवरी को बेगूसराय से, एक मार्च को समस्तीपुर से, दो मार्च को खगडिया से होना है. टीम में प्रिंस कुमार कप्तान, अनिकेत कुमार उप कप्तान, वरुण सिंह, सत्यम कुमार, आयुष आनंद, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार सिंह, पुरुषकर कुमार झा, मो जफर इमाम, अंकित राज, सचिन कुमार, कुणाल चौधरी, अमित कुमार, राजू यादव, कृष्णा मोहन सिंह, तनिश कुमार, टीम मैनेजर नित्यानंद ठाकुर होंगे. जिला क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम, प्रकाश रंजन सिंह, शशि यादव सहित अन्य ने जिला सीनियर टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विजयी होने की शुभकामना दी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन