पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भेजा जेल

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 23 Feb 2026 6:58 PM

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन

महिषी. पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी रकटी निवासी सिकंदर राम के पुत्र विवेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विवेक गांव के ही बेचू राम की नाबालिग पुत्री अंजली कुमारी को शादी की नियत से भगा ले गया था. अंजली के पिता ने महिषी थाना में आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थाना अध्यक्ष जय शंकर कुमार ने जानकारी देते बताया कि अपहृता लड़की को न्यायालय में बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा. दो फरार वारंटी गिरफ्तार सलखुआ . थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार पुअनि दीपक कुमार राम के नेतृत्व में चलाए जा रहे गश्ती अभियान के दौरान सलखुआ गोठ से सोनवर्षा थाना के फरार वारंटी निक्सन यादव को गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था. वहीं दूसरी कार्रवाई में हरेबा पंचायत के कोरलाहा गांव से शराब मामले में वांछित वारंटी सुलेन बढ़ई को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह अवैध शराब से जुड़े मामले में फरार चल रहा था. गिरफ्तार दोनों वारंटियों में से निक्सन यादव को आवश्यक कार्रवाई के बाद सोनवर्षा थाना के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि शराब मामले में गिरफ्तार वारंटी सुलेन बढ़ई को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया. थानाध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन