ePaper

गिट्टी के नीचे से 3800 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 23 Feb 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
गिट्टी के नीचे से 3800 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

गिट्टी के नीचे से 3800 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

विज्ञापन

मौके से 10 से 15 तस्कर भागने में सफल, गुप्त सूचना पर पुलिस ने देर रात की छापेमारी सिमरी बख्तियारपुर. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफिया लगातार नये-नये पैंतरे आजमा रहे हैं. इसी कड़ी में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी से लदे एक हाइवा ट्रक से करीब 3800 लीटर से अधिक विदेशी शराब की खेप बरामद की है. हालांकि इस बड़ी कामयाबी के बीच पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा सवालिया निशान भी लग गया है, क्योंकि मौके से 10 से 15 तस्कर भागने में पूरी तरह सफल रहे और पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लग सका. इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी. आधी रात की गुप्त सूचना और पुलिस की छापेमारी एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब दो बजकर 10 मिनट पर एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली. सूचना में बताया गया था कि चकभारो गांव स्थित गर्ल्स स्कूल के पास शराब की एक बड़ी खेप उतारी जाने वाली है. सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गयी. जब पुलिस टीम ने चकभारो गांव पहुंचकर हाईवा ट्रक बीआर 27 जी6800 को घेरा और उसकी तलाशी ली तो तस्करों की चालाकी देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी. ट्रक के ऊपर करीब एक फीट तक गिट्टी लदी हुई थी, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन जब गिट्टी को हटाया गया तो उसके नीचे से शराब के कार्टन का अंबार निकल पड़ा. महंगी शराब बरामद एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार कुल 3801.96 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. इसमें रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे महंगे और नामी ब्रांड शामिल हैं. मौके से तस्करों की मदद के लिए लाई गयी एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप जेएच17 जेड 4127 को भी जब्त किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि रॉयल चैलेंज 239 कार्टन में 180 एमएल की 2064.96 लीटर, 375 एमएल की 147 कार्टन में 1323 लीटर शराब जब्त की गयी. वहीं रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की की 375 एमएल की 7 कार्टन में बंद 63 लीटर, जबकि ब्लेंडर प्राइड की 39 कार्टन में बंद 375 एमएल की 351 लीटर जब्त की गयी. जिसकी कुल मात्रा 3801.96 लीटर जब्त हुई. साथ ही 100 सीएफटी गिट्टी भी जब्त हुई. प्राथमिकी दर्ज, अब सरगना की तलाश इस मामले में पुलिस ने हाईवा और बोलेरो के स्वामियों, चालकों और मौके से फरार हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मौके पर इंस्पेक्टर मो शुजाउद्दीन, प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार, सलखुआ थाना अध्यक्ष संजना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन