महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर लगे तिरंगा : उपमहापौर

Updated:
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर लगे तिरंगा : उपमहापौर

नगर निगम उप महापौर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात ने शहर में लगने वाले दो सौ फीट के तिरंगे लगाने पर हो रही राजनीति पर दुख जताया है.

विज्ञापन

सहरसा. नगर निगम उप महापौर उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात ने शहर में लगने वाले दो सौ फीट के तिरंगे लगाने पर हो रही राजनीति पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि तिरंगा के स्थान को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है, जो बेहद ही दुखद है. उन्होंने नगर आयुक्त से इसे किसी महापुरुष की प्रतिमा स्थल के समीप लगाने के लिए लिखित आग्रह किया है, जिससे हमारे राष्ट्रध्वज के नाम पर किसी को राजनीति करने का मौका नहीं मिले. यह हर भारतवासियों का आन, बान एवं शान है. ओछी राजनीति कर इसकी शान को घटने नहीं दें. तिरंगा हर भारतीय का स्वाभिमान है. सभी जाति-धर्म के हजारों लोगों की कुर्बानी से हमें इस राष्ट्र ध्वज के नीचे खड़ा होकर सलामी देने का गौरव मिला है. यह किसी भी स्थल पर रहेगा तो इसका सम्मान कम नहीं होगा. उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए मुद्दों की कमी नहीं है. 24 घंटे बाद 15 अगस्त को हम सभी फिर उसी तिरंगा के नीचे खड़े होकर सलामी देंगे एवं अपने महापुरुषों को याद करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन