सहरसा के लगमा गांव के आदित्य कुमार ने नीट में हासिल की शानदार सफलता, ऑल इंडिया रैंक 22,888

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाईल फोटो व  माता पिता | Prabhat Khabar Network

फोटो- आदित्य कुमार माता पिता के साथ | Prabhat Khabar Network

सहरसा के लगमा गांव के आदित्य कुमार ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22,888वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है. गांव के स्कूल से शुरुआत कर कोटा में तैयारी करने वाले आदित्य का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है.

विज्ञापन

NEET UG Success: सोनवर्षा राज (सहरसा). प्रखंड क्षेत्र के लगमा गांव निवासी आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे सोनवर्षा प्रखंड और सहरसा जिले का नाम रोशन किया है. आदित्य ने 720 अंकों में 571 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 22,888 हासिल की है. वहीं जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी में उन्हें 2,710वीं रैंक मिली है.

गांव के स्कूल से शुरू हुई सफलता की यात्रा

आदित्य के पिता मुकेश कुमार झा और माता मुनचुन देवी ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव स्थित मध्य विद्यालय, लगमा से हुई. बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे आदित्य ने आगे की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा का रुख किया. वहां अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने नीट-यूजी परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

मेहनत और अनुशासन का मिला प्रतिफल

परिजनों ने बताया कि आदित्य ने अपनी तैयारी के दौरान अनुशासित दिनचर्या अपनाई और लगातार मेहनत की. कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के कारण ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता मिली.

परिणाम आते ही गांव में खुशी का माहौल

NEET UG Success: नीट-यूजी 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने आदित्य को मिठाई खिलाकर बधाई दी. गांव के लोगों ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश से भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है.

डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है लक्ष्य

आदित्य कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि उनका सपना एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन