ट्रक की ठोकर से परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्र जख्मी, एक गंभीर

Updated at : 22 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्र जख्मी, एक गंभीर

मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगेवा के पास की है

विज्ञापन

सहरसा. मैट्रिक का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन परीक्षार्थी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण तीनों परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगेवा के पास की है. तेज रफ्तार ट्रक ने सुलिंदाबाद स्थित एकलव्या सेंट्रल स्कूल परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार परीक्षार्थी को ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से बाइक सवार तीन परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. एक परीक्षार्थी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों ने बताया कि तीनों परीक्षार्थी बाइक से सौरबाजार थाना क्षेत्र के भूलिया गांव से सहरसा के एकलव्या स्कूल प्रथम पाली का परीक्षा देने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गया. एक जख्मी परीक्षार्थी का परीक्षा भी छूट गया. जख्मी परीक्षार्थी की पहचान रजनीश कुमार पिता पप्पू कुमार के रूप में हुई है. जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के भूलिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं घटना को लेकर सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया की ट्रक व चालक को सदर थाना लाया गया है. आवेदन अभी अप्राप्त है आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन