अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 18 Mar 2026 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

स्थानीय पतरघट पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

पतरघट. स्थानीय पतरघट पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पतरघट थाना में दर्ज मामले के अभियुक्त विशनपुर पंचायत स्थित वार्ड पांच के निवासी मनीष कुमार उर्फ मंटू कुमार एवं जम्हरा बिंद टोली बस्ती निवासी योगेन्द्र महतो को पुअनि दुर्गेश कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पतरघट थाना में दर्ज एक अन्य मामले के नामजद अभियुक्त धबौली निवासी पप्पू सिंह को पुअनि निधि कुमारी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन