कट्टा के साथ तीन नाबालिग गिरफ्तार, ग्रामीणों और पुलिस में बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सहरसा के महिषी में पुलिस ने एक स्कूल के पास से तीन छात्रों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. नाबालिग उम्र के बच्चों के पास हथियार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब हथियार के स्रोत की जांच कर रही है.

विज्ञापन

महिषी, सहरसा से बिनोद झा की रिपोर्ट: गुप्त सूचना के आधार पर महिषी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैना ग्राम से तीन नाबालिगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए किशोरों के पास से एक कट्टा बरामद हुआ है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

स्कूल के पास घेराबंदी कर दबोचा गया

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष प्रभाकर को सूचना मिली थी कि गंगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास कुछ किशोर हथियार के साथ घूम रहे हैं. थानाध्यक्ष के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान ने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और एक किशोर को दबोच लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य किशोरों को भी अपनी गिरफ्त में लिया.

छात्रों की उम्र देख पुलिस भी दंग

पुलिस द्वारा की गई इस गिरफ्तारी ने समाज के सामने एक गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. पकड़े गए तीनों किशोर गंगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र बताए जाते हैं. इतनी कम उम्र में अवैध हथियारों के साथ उनकी संलिप्तता देखकर पुलिस अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण दोनों ही हतप्रभ हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए किशोर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. चूंकि तीनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन बच्चों तक यह हथियार कैसे पहुँचा और इसमें किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन