आग से एक सफारी सहित तीन बाइक जल कर राख

Updated:
विज्ञापन
आग से एक सफारी सहित तीन बाइक जल कर राख

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 42 के शर्मा चौक के समीप एक गैरेज में अज्ञात कारण से आग लगने से गैरेज में रखे परिवार के अलग-अलग सदस्यों की एक सफारी गाड़ी, एक स्कुटी, एक राजदूत और एक बुलेट बाइक जल कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

कहरा. सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 42 के शर्मा चौक के समीप एक गैरेज में अज्ञात कारण से आग लगने से गैरेज में रखे परिवार के अलग-अलग सदस्यों की एक सफारी गाड़ी, एक स्कुटी, एक राजदूत और एक बुलेट बाइक जल कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. पीड़ित मो इस्माइल ने बताया कि मंगलवार देर रात घर के सभी सदस्य के सुप्तावस्था में गैरेज में अचानक आग लगने की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी. जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम सहित स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया. जिससे आसपास के घरों को भी आग लगने से बचाया गया. लेकिन तब तक एक सफारी गाड़ी सहित तीन बाइक जल कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात के द्वारा सुप्तावस्था में जानबूझ कर गैरेज में आग लगायी गयी है. पीड़ित मो सुलेमान ने कहा कि इस घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय सदर थाना में लिखित शिकायत की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन