दुर्गा मंदिर का गेट तोड़कर चोरों ने की चोरी

दुर्गा मंदिर का गेट तोड़कर चोरों ने की चोरी
ग्रामीणों ने थाना जाकर लगायी गुहार सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरडीहा गांव स्थित प्रसिद्ध दुर्गा स्थान मंदिर में चोरों ने सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर कहा कि सरडीहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार की सुबह जब वह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला और मंदिर के अंदर बिखरे सामान देखकर चोरी की आशंका हुई. हमें शंका है कि मंदिर में रात बारह बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरी हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर के गेट का ताला तोड़ माता का जेवरात, सोना की मुकुट, सोना का झाप, सोने का माला सहित अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और चोरी की घटना में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










