पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह माह के मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह माह के मासूम की मौत

विज्ञापन

स्वजनों का रो – रोकर हुआ बुरा हाल सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनिया गांव के वार्ड संख्या 14 में शनिवार शाम दर्दनाक हादसे में छह माह के मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मो सुफियान, रंगीनियां गांव निवासी मो नाजिम राज का छह माह का पुत्र था. बताया जाता है कि घर में पानी संग्रह करने के लिए एक गड्ढा बनाया गया था, जिसमें चापाकल का पानी भरा हुआ था. शनिवार शाम मासूम खेलते-खेलते उसी गड्ढे के समीप पहुंच गया और अनजाने में उसमें गिर पड़ा. काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में मिला. आनन-फानन में परिजन उसे निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए घरों के आसपास बने गड्ढों को सुरक्षित करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन