मधुमक्खियों के डंक से डॉक्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मधुमक्खियों के डंक से डॉक्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

नवहट्टा. प्रखंड के कैदली निवासी तथा कैदली पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव के छोटे भाई डॉ बिनोद यादव, झारखंड में होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में पदस्थापित थे. बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया. आनन-फानन में उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. डॉ बिनोद अपने पीछे चार वर्ष का एक पुत्र छोड़ गये हैं. पांच वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था. पति-पत्नी दोनों होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. डॉ बिनोद के निधन पर विधायक गौतम कृष्ण, मुखिया जानकी कुमारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रशांत यादव, कुमर यादव, पाल यादव सहित दर्जनों लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन