चंद्रकांत अध्यक्ष, राजेश कुमार रंजन उपाध्यक्ष व सचिव बने पंकज मुखिया, सभी निर्विरोध हुए निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

निर्वाचित होने के बाद प्रमाण पत्र के साथ सभी प्रत्याशी | Prabhat Khabar Network

सोनवर्षा सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव में चंद्रकांत चक्रवर्ती अध्यक्ष और राजेश कुमार रंजन उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। किसानों ने जताई खुशी।

विज्ञापन

सोनवर्षाराज (सहरसा) . सोनवर्षा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन होने से पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की. अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार रंजन और सचिव पद पर पंकज मुखिया निर्विरोध निर्वाचित हुए. सदस्य पद पर मनोहर शर्मा, मनोरंजन कुमार, पांडव मेहता, श्यामल किशोर झा, रतन देवी, पावस कुमार एवं वीरेंद्र मुखिया निर्विरोध चुने गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों के हित में काम करने का भरोसा

निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समर्थकों और समिति से जुड़े लोगों ने बधाई दी. अध्यक्ष चंद्रकांत चक्रवर्ती ने कहा कि समिति के माध्यम से क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों के हित में काम किया जाएगा. किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने, बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास होगा. उन्होंने कहा कि समिति को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर काम किया जाएगा. निर्विरोध निर्वाचन से समिति से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.

ALSO READ बक्सर से कटिहार तक गंगा किनारे के 12 जिलों में मंत्री-अफसर करेंगे कैंप, बाढ़ को लेकर CM सम्राट का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन