तेजस एक्सपो में सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप गोल्डन गर्ल्स ने जीते 10 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

10 हजार रुपये के पुरस्कार का डेमो चेक लेती छात्रा | Prabhat Khabar Network

सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप गोल्डन गर्ल्स ने तेजस एक्सपो में शानदार प्रदर्शन कर 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। कॉलेज में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

सहरसा. कटिहार में तीन सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के तेजस एक्सपो में सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप गोल्डन गर्ल्स प्राइवेट लिमिटेड ने शानदार प्रदर्शन करते 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया. स्टार्टअप का प्रतिनिधित्व कॉलेज की छात्राओं अदिति कुमारी, सृष्टि स्वरूप एवं काजल कुमारी ने किया. एक्सपो के दौरान स्टार्टअप की ओर से विकसित अभिनव उत्पाद का कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आधिकारिक रूप से अनावरण किया. उन्होंने छात्राओं के नवाचार एवं उद्यमशीलता की सराहना करते उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया. राष्ट्रीय स्तर के मंच पर छात्राओं की इस उपलब्धि से सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज का गौरव बढ़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर ने टीम को दी बधाई

कॉलेज की स्टार्टअप सेल इंचार्ज पूनम कुमारी एवं कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार ने टीम के सदस्यों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमिता के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कॉलेज प्रशासन ने गोल्डन गर्ल्स की सफलता को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है. छात्राओं की सफलता से कॉलेज परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन