गुरु ही ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करते हैं : नगर आयुक्त
पौधरोपण करते नगर आयुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network
सहरसा के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने शिक्षकों और छात्राओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सहरसा. शिक्षक दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है. गुरु ही ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करते हैं एवं उसके व्यक्तित्व व भविष्य का निर्माण करते हैं. अपने संदेश में नगर आयुक्त ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते हैं. बल्कि वे विद्यार्थियों में चरित्र, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं समर्पण की भावना विकसित करते हैं.
आपके शहर में
कठिन परिस्थितियों में शिक्षक का मार्गदर्शन प्रकाश की तरह करता है कार्य
जीवन की कठिन परिस्थितियों में शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रकाश की तरह कार्य करता है. उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना रखते उनके बताए मार्ग पर चलें. ज्ञान, अनुशासन, संस्कार, परिश्रम एवं समर्पण को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ें. नगर आयुक्त ने विश्वास जताया कि गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राएं अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर विद्यालय, परिवार, समाज एवं सहरसा का नाम रोशन करेगी. उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल, सफल एवं संस्कारपूर्ण भविष्य की मंगलकामना करते शिक्षक दिवस की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए