जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में सजी भजन संध्या, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भजन प्रस्तुत करते कलाकार  | Prabhat Khabar Network

सहरसा के राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

सहरसा . जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपुरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया व देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे. कार्यक्रम में सिंगर गुड्डू राजा और सिंगर डोली भारती ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एंकर गोलू राजा ने कार्यक्रम का संचालन किया. संगीत संगत में कीबोर्ड पर रोहित जी, ढोलक पर सोनू जी और तबला पर परमेश्वर प्रेमी ने अपनी प्रस्तुति दी. कलाकारों ने भजन ‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन’, ‘मुझे दास बना के रख लेना भगवान अपने चरणों में’, ‘एक राधा, एक मीरा’ और ‘कृष्ण जन्मा भयो आज’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी. भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ता गया. श्रद्धालु भक्तिरस में डूबते चले गए.


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा. आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्द्रहास यादव, संरक्षक अशोक यादव, सचिव डिम्पल यादव, व्यवस्थापक प्रहलाद कुमार पोद्दार एवं कौशल यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रभात एवं सचिन, मीडिया प्रभारी नीतेश कुमार, मेला प्रभारी नन्दू यादव एवं पंकज क्रांति, उपाध्यक्ष पिन्टू पराशर, प्रहलाद कुमार पोद्दार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

व्यवस्था में राजेश कुमार, संजय कुमार सिंह, संतोष जी एवं मुकेश यादव समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया. मिडिया प्रभारी नितेश यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भजन संध्या का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जोड़ना और आपसी भाईचारे एवं धार्मिक सद्भाव का संदेश देना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन