कोसी तटबंध के अंदर नदी किनारे छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

कोसी तटबंध के अंदर नदी किनारे छापेमारी

विज्ञापन

5 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल सलखुआ . कोसी तटबंध के अंदर थाना क्षेत्र के पचभिरा गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अपने घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही गश्ती टीम का गठन किया गया, जिसमें पुअनि रामदयाल पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पचभीरा गांव स्थित रुदल चौधरी पिता–बुचन चौधरी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से ही रुदल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय के सुपुर्द कर दिया तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन