माता पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है – नरेंद्र नारायण यादव

Updated:
विज्ञापन
माता पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है – नरेंद्र नारायण यादव

माता पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है – नरेंद्र नारायण यादव

विज्ञापन

सौरबाजार . माता-पिता की सेवा जीवन में सबसे उत्तम कार्य है और इसे हर मनुष्य को अपनाने का प्रयास करना चाहिए. यह बातें बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने शुक्रवार को प्रखंड के तीरी पंचायत स्थित चकला गांव में सहरसा के पूर्व जिप अध्यक्षा अरहूल देवी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सह राजद नेता गजेंद्र यादव के पिता चरण प्रसाद यादव और माता माया देवी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज गजेंद्र बाबू और अरहूल देवी ने जिस तरह से अपने माता-पिता की सेवा की और उनके निधन के बाद उनकी याद में प्रतिमा का अनावरण किया है. इससे समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों पर आधारित भजन से भरपूर मनोरंजन किया. मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के अतिरिक्त कोसी क्षेत्र के विधानपार्षद अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, विधायक चंद्रहास चौपाल, राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर, युवा राजद जिलाध्यक्ष भारत यादव, माकपा नेता ओमप्रकाश नारायण, प्रो चंद्रदीप, गीता यादव, पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव, अनिमेष यादव, नवल यादव समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन