दुकान में रखी लाखों की जेवरात सहित नगदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
दुकान में रखी लाखों की जेवरात सहित नगदी की चोरी

दुकान में रखी लाखों की जेवरात सहित नगदी की चोरी

विज्ञापन

सौरबाजार. थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत स्थित समदा बाजार में शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान में पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में रखी लाखों की जेवरात सहित नगदी की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार सौरबाजार निवासी मिथिलेश स्वर्णकार ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की रात्रि 8 बजे दुकान बंदकर अपने घर आ गया और शनिवार की सुबह 9 बजे अपनी दुकान पर गया. दुकान खोला तो देखा अंदर में सब सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. गल्ले में रखा 1500 सौ रुपए नगदी गायब थी. डायरी बाहर फेंका पड़ा था. सोने व चांदी के कान की बाली, सोने का चेन, चांदी का लॉकेट, ग्राहकों ने रिपेयरिंग को लेकर दिए गये दर्जनों पुराने जेवरात गायब था चोर पीछे से दीवार को करीब दो फीट तोड़ कर दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना थाना को दी गयी. जिसके बाद थानाध्यक्ष अजय पासवान अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार व आसपास के लोगों से आवश्यक पूछताछ की और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. घटना से समदा के दुकानदारों में दहशत बना हुआ है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना में शामिल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. खबर लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था. इस संबंध में सौरबाजार थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन