मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी

मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी
सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप स्थित शिव मंदिर में लगे दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए नगदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गया. घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है. घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर में लगे दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस वक्त हुई जब आसपास के श्रद्धालु मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे. आसपास के श्रद्धालु जैसे ही पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में लगी दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखी नगदी गायब है. इसके बाद श्रद्धालुओं को चोरी होने की आशंका हुई तो श्रद्धालुओं ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद आसपास के लोग जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो देखा कि एक अज्ञात चोर मंदिर के आसपास चहल कदमी कर रहा है. लेकिन रात में घना कुहासा रहने के कारण चोर की पहचान नहीं की जा सकी. वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दानपेटी के पैसों से हम लोग हर साल शिवरात्रि में रंग रोगन का काम कर लेते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










