ePaper

खत्म होती जा रही है बच्चों के अंदर लिखने की प्रवृत्ति व सोचने की क्षमता

Updated at : 02 May 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
खत्म होती जा रही है बच्चों के अंदर लिखने की प्रवृत्ति व सोचने की क्षमता

खत्म होती जा रही है बच्चों के अंदर लिखने की प्रवृत्ति व सोचने की क्षमता

विज्ञापन

भारत स्काउट एंड गाइड के तहत जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत सहरसा . भारत स्काउट एंड गाइड के तहत गुरुवार को जिला स्कूल सभागार में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, मनोहर उच्च विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार, डीओसी स्काउट रवि रंजन कुमार, रिंकू सर, राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार झा, मध्य विद्यालय न्यू काॅलोनी की प्रधानाध्यापिका अनु कुमारी, अविनाश शंकर ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिसके बाद आये अतिथियों का स्वागत पाग, चादर एवं बुके से किया गया. जानकारी देते संयोजक श्री झा ने बताया कि कुल 150 बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए. जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बच्चे जिला के विभिन्न प्रखंड के विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि ने बताया कि ऐसे शैक्षिक आयोजनों से बच्चे आगे बढ़ते हैं. आज के समय में बच्चों के अंदर लिखने की प्रवृत्ति व सोचने की क्षमता खत्म होती जा रही है. ऐसे कार्यक्रम से उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन नीलाभ हर्ष, पूजा ने किया. परीक्षा का संचालन वैभवी ने किया. सीनियर वर्ग में जिला स्कूल का छात्र मयंक कुमार प्रथम, मनोहर उच्च विद्यालय का छात्र सत्यम कुमार द्वितीय व उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव की छात्रा नजराना खातून तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय बलुआहा का छात्र शक्ति कुमार प्रथम, मध्य विद्यालय नया बाजार की छात्रा संस्कृति कुमारी द्वितीय व मणितारा शिक्षा निकेतन बनगांव की छात्रा सृष्टि कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त पर रही. सभी बच्चे को शील्ड एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया. मौके पर ज्योति महाराज, रजनी जनगण, लेखक विष्णुस्वरूप, ईं राजेश यादव, अमरदीप, सरफराज, गणेश सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन