एक पखवारे तक विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से होगा कार्यक्रम

Updated at : 01 Apr 2026 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक पखवारे तक विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से होगा कार्यक्रम

भाजपा के आगामी छह अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जिला भाजपा ने पार्टी स्थापना दिवस को लेकर की बैठक

सहरसा. भाजपा के आगामी छह अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं संचालन जिला मंत्री मुकेश मानस ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी छह अप्रैल से सात अप्रैल तक सभी बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्ष के घर पर झंडा फहराया जायेगा. साथ ही जिला एवं मंडल कार्यालय को सजाया जायेगा. एक पखवारे तक कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संयोजक अभिषेक पांडेय एवं सह संयोजक मुकेश मानस, अरविंद भगत एवं मिस्टर झा को जिम्मेदारी सौंपी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी कोसी मनोज सिंह ने संबोधित करते संगठन की मजबूती एवं कार्यक्रम की व्यापक भागीदारी पर जोर दिया. कहा कि जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जायेगा. बैठक को जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, भैरवानंद झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने संबोधित किया.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, बीएन सहनी, मिहीर झा, रिंकी देवी, पूजा सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, संतोष गुप्ता, सुगामनी देवी, विजय बसंत, अजय चौधरी, कृष्णा साह, किशोर साह, मनोज साह, सुमित कुमार बिट्टू, अनिल यादव सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में सभी मौजूद पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. साथ ही यह भी निर्णय लिया कि जिला भाजपा आगामी सप्ताह में तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेगी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन