विधायक के जनता दरबार में अंचल कार्यालय से संबंधित अनियमितता का छाया रहा मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
विधायक के जनता दरबार में अंचल कार्यालय से संबंधित अनियमितता का छाया रहा मुद्दा

विधायक के जनता दरबार में अंचल कार्यालय से संबंधित अनियमितता का छाया रहा मुद्दा

विज्ञापन

अंचल निरीक्षक शशिभूषण सिंह पर कार्यवाही के लिए की गयी अनुशंसा कहरा. सदर प्रखंड के अंचल सहित अन्य विभागों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी विकास योजनाओं में व्याप्त अनियमितता की बराबर शिकायत मिलने पर स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन ने प्रशासनिक स्तर से जनसमस्याओं के निदान और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा की मौजूदगी मे शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में विभिन्न विभागों से लगभग तीन दर्जन लिखित सहित दर्जनों मौखिक शिकायतें आयी. जिसमें सबसे अधिक अनियमितता की शिकायत अंचल से संबंधित पायी गयी. जिसमें अंचलाधिकारी के ढुलमुल रवैया के कारण दर्जनों लाभुकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. एक शिकायतकर्ता प्रकाश कुमार ने कहा कि जनवरी माह में ही अंचल कार्यालय में पारिवारिक सूची बनवाने के बावजूद अभी तक पारिवारिक सूची लाभुक को नहीं दिया गया. संबंधित अंचल निरीक्षक शशिभूषण भूषण सिंह द्वारा कार्यालय में रखने वाले पारिवारिक सूची से संबंधित कागजात को अपने पास घर पर ही रख लिया जाता है. जिसको लेकर विधायक डॉ आलोक रंजन ने अनियमितता को संज्ञान में लेते आयुक्त से अंचल निरीक्षक शशिभूषण सिंह पर कार्यवाही की अनुशंसा की. जिससे अन्य अंचल कर्मी भी अनियमितता नहीं बरत सके. सिरादेयपट्टी पंचायत के भूमिहीन लाभुक माहेश्वर राम को सरकार द्वारा पर्चा मिलने के बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा मिली जमीन को अभी तक चिन्हित नहीं किया जा सका था. बरियाही पंचायत निवासी ठक्कन राम ने एक जमीन का अंचल कार्यालय से रसीद नहीं काटने की समस्या रखी. बनगांव निवासी सत्यम कुमार द्वारा अंचल कार्यालय में पिछले 24 फरवरी को एलपीसी के लिए आवेदन देने के बावजूद अभी तक एलपीसी निर्गत नहीं किये जाने की शिकायत की. बनगांव निवासी दिवाकर झा ने अपनी तीन डिसमिल जमीन निर्माणाधीन भारत माला सड़क परियोजना में कटने के बावजूद अभी तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की. सोनबरसा कचहरी की मजबून खातून ने विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या कही. बलहापट्टी पंचायत में मनरेगा द्वारा जाॅब कार्ड रद्द किये जाने की शिकायत की. सभी समस्या को सुनने के बाद विधायक डॉ आलोक रंजन ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को सभी समस्याओं को 15 दिन के अंदर अपने अपने स्तर से हल कराने का निर्देश देते कहा कि समस्या को हल नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई कराने की बात कही. साथ ही साथ अगले माह भी जनता दरबार लगा विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करने की बात कही. वहीं जनता दरबार में प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों द्वारा आवेदित बने राशनकार्ड का भी वितरण किया. इस मौके पर बीडीओ कुमारी सपना, सीओ सौरभ कुमार, प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज साह, बीस सूत्री सदस्य महेश जी, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन