saharsa, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
saharsa, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

विज्ञापन

बनमा ईटहरी, सहरसा से आशीष सिंह की रिपोर्ट,

थाना क्षेत्र के महारस- खुरेशान स्थित कोने नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.घास काटने के लिए नदी किनारे खेतों की ओर गई महिलाओं की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया.आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना बनमा ईटहरी थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर सुजाऊद्दीन और थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. शव को देखने से लग रहा है दो से तीन दिन पुराना है. जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत घटना से पहले ही हो चुकी थी. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी है.स्थानीय स्तर पर भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव नदी में कैसे पहुंचा—क्या यह हादसा है, आत्महत्या का मामला है या फिर किसी आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है. इसके लिए आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है.घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन