ePaper

रसोईया के देवर ने की शिक्षिका के साथ गाली-गलौज

Updated at : 03 May 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
रसोईया के देवर ने की शिक्षिका के साथ गाली-गलौज

रसोईया के देवर ने की शिक्षिका के साथ गाली-गलौज

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अगमा में मध्याह्न भोजन में चावल घटने को लेकर रसोइया व शिक्षिका के बीच उत्पन्न विवाद में रसोईया के देवर द्वारा शिक्षिका के साथ गाली-गलौज किये जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मध्य विद्यालय अगमा में उपस्थित छात्र-छात्राओं के अनुरूप रसोईया को चावल उपलब्ध कराया गया. बावजूद छात्रों के मध्याह्न भोजन में खाना कम हो जाने पर शिक्षिका अनुष्का कुमारी ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक अरुण पासवान को दी. इसी बात को लेकर रसोइया शांति देवी व शिक्षिका अनुष्का कुमारी के बीच विवाद बढ़ गया. इस दौरान रसोइया ने फोन कर अपने देवर दिलीप पासवान को विद्यालय बुला लिया. जिसके बाद विद्यालय पहुंचे दिलीप पासवान शिक्षिका अनुष्का कुमारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया. विद्यालय में हो हंगामे की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक अनिल पासवान व ग्रामीणों ने बैठक कर मामले को शांत कराया. मामले को लेकर शिक्षिका अनुष्का कुमारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को भी मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए चावल घट गया था. बीईओ जय कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. आरपीएफ के स्पेशल अभियान में 7 गिरफ्तार सहरसा. समस्तीपुर रेल मंडल के निर्देशन में सहरसा जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रेनों और प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में खबर लिखे जाने तक विभिन्न धाराओं में विभिन्न एक्ट के तहत सात लोग गिरफ्तार हुए थे. अचानक इस अभियान से टिकट काउंटर पर भीड़ भी देखी गयी. शनिवार को सुबह से आरपीएफ टीम द्वारा स्पेशल अभियान के तहत अवैध वेंडर, दिव्यांग कोच में सफर, प्लेटफार्म पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश के अलावा एक्ट के तहत 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन