डीजे वाहन ने सात वर्षीय मासूम को कुचला, मौत

बुआ की शादी में शामिल होने आया था बालक
सिमरी बख्तियारपुर.बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के खोजुचक के समीप पासवान टोला में एक शादी समारोह में खुशी का पल उस वक्त मातम में बदल गया, जब शादी समारोह के विधि-विधान के दौरान डीजे वाहन ने एक सात वर्षीय मासूम को रौंद दिया. जिससे मासूम बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया. घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है. मृतक बालक बलवाहाट थाना क्षेत्र के खोजुचक गांव के पासवान टोला वार्ड संख्या एक निवासी रौशन पासवान का सात वर्षीय पुत्र अविनीश कुमार था. घटना के संबंध स्वजनों ने बताया कि गांव में ही शुक्रवार को मृतक बालक के रिश्ते में फुआ की शादी थी. इसी दौरान शादी समारोह में महिलाएं डीजे गाड़ी के साथ विधि-विधान करने खोजुचक चौक के समीप गयी हुई थी. इसी दौरान मृतक बालक अनियंत्रित डीजे गाड़ी की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद मृतक बालक की मां अंजना देवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इधर घटना के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया. वहीं घटना के बाद सूचना पर मृतक के घर पहुंची बलवाहाट पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा कर शनिवार को स्वजनों को सौंप कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
फोटो – सहरसा 19 – रोते परिजन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




