जय झा व निलोफर शबनम की गीतों पर झूमते रहे श्रोता

जय झा व निलोफर शबनम की गीतों पर झूमते रहे श्रोता
कोसी महोत्सव में दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा जलवाकलाकारों के प्रतिभा की हुई सराहना सहरसा . पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कोसी महोत्सव में बाहर से आए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रथम दिन शुक्रवार को महोत्सव के उद्घाटन के बाद स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. इसके बाद अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया.देर शाम सारेगामापा फेम जय झा, उर्वशी ठाकुर तथा बॉलीवुड पार्श्व गायिका निलोफर शबनम ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. महोत्सव के पहले दिन के मुख्य कलाकार अभिनव आकर्ष और जय झा की प्रस्तुति सुनने के लिए पंडाल में बड़ी संख्या में श्रोता और वरीय अधिकारी देर रात तक जमे रहे. उर्वशी ठाकुर ने अपनी पहली प्रस्तुति मशहूर ग़ज़ल “चुपके-चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है” से की. वहीं जय झा ने “लगन-लगन तुमसे लगन लगी” गीत से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद दर्शकों की मांग पर उन्होंने दर्जनों गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं. मुस्कुराने की वजह तुम हो गुनगुनाने की वजह तुम हो, जीने के हैं चार दिन सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी. जय झा के गीतों का असर ऐसा रहा कि कार्यक्रम के अंत तक श्रोता जमे रहे. वहीं बॉलीवुड पार्श्व गायिका निलोफर शबनम ने गजल कजरा मुहब्बत वाला कजरे ने ली मेरी जान से शुरुआत कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया. साथ ही झुमका गिरा रे, दमादम मस्त कलेंडर, अली का पहला नंबर सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी. वहीं दूसरे दिन शनिवार को स्थानीय कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी. संध्या में बॉलीवुड पार्श्व गायक बिनोद राठौड़ एवं टीम की प्रस्तुति हुई. स्थानीय कलाकारों का रहा जलवा कोसी महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर विवश किया. साक्षी रंजन के शास्त्रीय नृत्य से दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत हुई. जिसके बाद आदिति, काश्वी झख, राज लक्ष्मी, हियांशी गौरव, अनन्या कुमारी ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी. वहीं परी राज, रिया कुमारी, शुभ लक्ष्मी, शिल्पी कुमारी, क्षमा कुमारी, पवित्रा कुमारी ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी. इनके अलावे स्थानीय कलाकार सांभवी झा, राजकुमार चौधरी, शैलेंद्र स्नेही के गीतों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. अंत में देर संध्या बॉलीवुड पार्श्व गायक विनोद राठौड़ एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




