जून तक 6 एफओबी पूरा करने की अंतिम डेड लाइन

जून तक 6 एफओबी पूरा करने की अंतिम डेड लाइन
गति शक्ति की बैठक में कंस्ट्रक्शन विभाग को मिला निर्देश सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मधेपुरा, बनमनखी, सुपौल और सलोना में एफओबी का हो रहा निर्माण सहरसा में एफओबी के लिए पांचवें फाउंडेशन का काम रुका रेलवे के दो विभागों के बीच फंसा है मामला सभी अमृत भारत स्टेशनों पर नये फुट ओवरब्रिज का चल रहा निर्माण कार्य सहरसा में जून तक पूरा होता नहीं दिख रहा निर्माण कार्य सहरसा. रेल मंडल के सहरसा जंक्शन सहित कुल छह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशनों पर नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जून तक पूरा करने की अंतिम समय-सीमा तय की गई है. इसके लिए कंस्ट्रक्शन विभाग को पीएम गति शक्ति की बैठक में अंतिम रूप से निर्देश जारी किए गए. इसी सप्ताह समस्तीपुर रेल मंडल में गति शक्ति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, डिप्टी सीपीएम केशव प्रकाश, सीनियर डीईएन (कोऑर्डिनेशन) संजय कुमार के अलावा ओम कंस्ट्रक्शन के गुड्डू सिंह भी बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान कंस्ट्रक्शन विभाग को निर्देश दिया गया कि जून तक सभी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उल्लेखनीय है कि सहरसा जंक्शन और सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन सहित कुल छह अमृत भारत स्टेशनों पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है. 6 अमृत भारत स्टेशन पर चल रहा एफओबी का काम समस्तीपुर रेल मंडल के 6 अमृत भारत स्टेशन पर नये फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मधेपुरा, सुपौल, बनमनखी और सलोना स्टेशन शामिल है. सहरसा में तीसरा होगा फुट ओवरब्रिज सहरसा जंक्शन को तीसरा फुट ओवरब्रिज मिलेगा. वहीं सिमरी बख्तियारपुर में दूसरा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. मालूम हो कि इनमें से सहरसा छोड़कर अन्य सभी अमृत भारत स्टेशनों पर नये फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है. जबकि सहरसा में चार फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है. पांचवा फाउंडेशन वर्क अभी बाकी है. नया फुट ओवरब्रिज अमृत भारत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से सीधा एंट्री गेट और निकासी द्वार से जुड़ा होगा. 11 मीटर चौड़ा और 125 मीटर लंबा होगा एफओबी सहरसा जंक्शन में नया फुट ओवरब्रिज करीब 125 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा होगा. जबकि सिमरी बख्तियारपुर, बनमनखी, सुपौल और मधेपुरा में सभी फुट ओवरब्रिज 11 मीटर चौड़ा होगा. पांचवें फाउंडेशन का काम अटका सहरसा में नये फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए पांचवा फाउंडेशन का वर्क विभागीय चक्कर में उलझ गया है. कई दिनों से काम रुका हुआ है. दरअसल सहरसा में नये फुट ओवरब्रिज का चार फाउंडेशन वर्क पहले ही पूरा हो चुका है. पांचवा फाउंडेशन का वर्क पूरब दिशा से एईएन कार्यालय के समीप होना है. फाउंडेशन वर्क की जगह पर पहले से हाई मास्ट लाइट लगा हुआ है. कंस्ट्रक्शन विभाग ने जिसे हटाने के लिए संबंधित विभाग को भी अवगत कराया है. लेकिन हाई मास्ट लाइट नहीं हटाने की वजह से पांचवा फाउंडेशन वर्क में देरी आ रही है. इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के पास है जिम्मेदारी रेल सूत्र की मानें तो इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट को कई बार हाई मास्ट लाइट हटाने के लिए लिखित में अवगत कराया गया है. लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से अब तक इसे नहीं हटाया गया है. अब ऐसे में जून तक एफओबी का निर्माण कार्य पूरा करना संभव नहीं दिख रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




