पुलिस पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 16 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पुलिस पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्दी फाड़ी टोला समीप बीते बुधवार को पुलिस से घिरते देख पुलिस पर फायरिंग कर भागने में सफल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कहरा मोड़ से गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुअनि नीरज कुमार द्वारा पुलिस बल के सहयोग से कहरा मोड़ से सुरमाहा वार्ड 3 निवासी छोटू केसरी पिता टुनटुन केसरी को एक लूटी गयी सफेद रंग की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि लूटी गयी बाइक के साथ गिरफ्तार होने पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही है. ज्ञात हो कि बीते बुधवार को भद्दी फाड़ी टोला के समीप पुलिस से घिरते देख बदमाश पुलिस पर गोली फायर करते भागने में कामयाब रहा था. मौके पर पतरघट पुलिस ने तीन बाइक, एक कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद होने के मामले में चार नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उक्त कांड के आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन